Double Murder: पत्नी ने की बेवफाई,पति ने दी खौफनाक मौत 

हारनपुर : सहारनपुर में डबल मर्डर की एक दास्ताँ सुनकर आप भी काँप उठेंगे, दरअसल,दोस्त की हत्या करने के बाद जेल में बंद पति ने पत्नी के शव को भी सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में फेंक दिया था। दो दिन बाद ही शव पुलिस को मिला लेकिन अब उसकी पहचान हो गई है। लिहाजा गागलहेड़ी में दर्ज मुकदमे को क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा में जेल में डाला गया है।

इसके आलावा इस मामलें की जानकारी जो प्राप्त हुई है उसमें  दिसंबर 2021 में सेलाकुई निवासी अरमान अचानक गायब हो गया था। उसका शव रायवाला थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच करते हुए मुंशीर अली निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया था।  जहां से जानकारी  मिली थी की अरमान को अपनी पत्नी बबीता बानो के साथ देखा गया था। 

इसी खुन्नस में उसने अरमान की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में फेंक दिया था। मुंशीर ने बताया था कि उसने 20 नवंबर 2021 को अपनी पत्नी बबीता बानो की हत्या की और उसका शव हरिद्वार क्षेत्र में फेंक दिया। 
मुंशीर ने अपनी पत्नी का कत्ल करते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया था। आरोपी के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया और फिर गला घोंट दिया। शव को भी गाड़ी में डालकर कलियर थाना क्षेत्र में ले गया। जहाँ  उसे  झाड़ियों में फेक दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *