आखिर क्यों राज्यमंत्री ने खुद को मारी गोली?

आज हल्द्वानी से बड़ी  है जिसके चलते पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और वर्तमान में रोडवेज कर्मचारी नेता ने एक बहुत ही नाटकीय तरीके से घर के पास बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पुलिस उपस्थित होने  के बावजूद भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया है कि बहुगुणा पारिवारिक विवाद में बहू के द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते ऐसे किया है। परिजनों ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप में दर्ज मुकदमे को ग़लत करार दिया है। 

दरअसल, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित भगत कॉलोनी निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हेम राजेंद्र बहुगुणा बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से कुछ दूरी पर बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। काफी देर तक लोग और पुलिसकर्मी वहां से उतरने को मनाते रहे लेकिन वे नहीं माने और कूदने की बात कहने लगे। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश करके बातचीत के लिए मनाया और नीचे आने को कहा और  लिया। 

ऐसे की आत्महत्या-इस विषय में बनभूलपुरा के अनुसार उन्होंने बताया कि जब उन्होंने माइक रखा, और वो निचे आने को तैयार हुए तभी उसी दौरान बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली। पुलिस उन्हें घायल अवस्था में एसटीएस लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 31 अक्तूबर को वह रिटायर होने वाले थे। घर में वह बेटे, पत्नी और बहू के साथ रहते थे। परिजन बुरी तरह दुःख में ग्रस्त है। 

घर को किया पुलिस की तैनाती-घटना के बाद से घर पर ताला पड़ गया था। बहुगुणा की पत्नी और बेटे अस्पताल में थे और उनकी बहू भी घर पर नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *