बेंगलुरु का हाल हुआ बेहाल,लोगों को हो रही भारी दिक्कत 

बगलुरु :मौसम इस वर्ष बड़ी लुक्काछुप्पी में लगा है कही भीषण गर्मी है तो कही बारिश से हताहत है। जी हाँ उत्तर भारत में जहां गर्मी से बुरा हाल है तो असम में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। जिसके बाद अब कर्नाटक और बगलुरु भी इसी हालत से जूझ रहा है। यहां कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पनप रहे हैं। रिहाइशी इलाकों में पानी लबालब भर गया है लोगो को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जलमग्न हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। नज़ारा कुछ ऐसा है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। 

सिर्फ एक दिन का है ज़ारा –भीषण गर्मी के बीच बेंगलुरु में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। यहां झमाझम बारिश हुई। हालांकि, यह बारिश कुछ ही देर में कहर बरपाने लगी। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और स्थिति बाढ़ जैसी बन गई। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। 

मौसम विभाग-

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब अंडमान निकोबार में उत्तर-पश्चिम मानसून के प्रभाव के कारण बारिश जैसे हालात बन रहे हैं। इसके चलते विभाग की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *