पाक-चीन के होश फाख्ता,अगले माह भारत करने वाला है बड़ी तैयारी

वॉशिंगटन: बड़ी और अहम्अ खबर है कि अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान (Pentagon) की तरफ से भारत को लेकर बड़ी बात कही गई है पेंटागॉन ने दावा करते हुए इसके वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत रूस से खरीदी गई S-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली को जून 2022 यानी अगले माह तक तैनात करने की तैयारी कर चुका है। जिससे की वो पाकिस्तान व चीन के किसी भी खतरे का से निपट सके। आपको बतादें कि अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने सीनेट की रक्षा सेवा समिति से ये बड़ी बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस ने पिछले साल दिसंबर में एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू कर दी थी। कुछ ही दिन पहले अमेरिकी संसद की इस समिति की बैठक भी की गई थी। 
बेरियर का कहना है कि भारतीय सेना ने अपने देश की सीमाओं की रक्षा मजबूत करने और अपनी आक्रामक और रक्षात्मक साइबर क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए उन्नत रक्षा व निगरानी प्रणाली खरीदने की मांग की थी। इसके बाद दिसंबर 2021 में भारत को रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की प्रारंभिक डिलीवरी मिली। 

क्या है  S-400-S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली चार अलग-अलग मिसाइलों से लैस है।,इसके आलावा S-400 मॉर्डन वारफेयर का सबसे उन्नत हथियारों में शामिल है।,एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान में ही गिरा सकता है।,ये मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है,S-400 मिसाइल दुश्मन के विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और AWACS विमानों को 400 किमी, 250 किमी, मध्यम दूरी की 120 किमी और कम दूरी की 40 किमी पर मार सकती है,ये मिसाइल जमीन से 100 फीट ऊपर उड़ रहे खतरे की पहचान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *