देहरादून : शहर में आवारा कुत्तों के काटने से परेशान लोगों को राहत देने के लिए शहरी विकास निदेशालय ने एसओपी जारी की है जिसमें अब प्रति नगर निकाय को एनिमल बर्थ कंट्रोल मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करने के साथ ही डॉग स्क्वाॅड बनाना होगा, जो कुत्ते के काटने की सूचनाओं का संज्ञान लेंगे और उसकी जांच करके उसे अपने साथ ले जाएगी। सात दिन तक उसकी निगरानी की जाएगी और जब इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि ये कुत्ता उग्र है, तो उसे मूल जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा। शहरी विकास निदेशक नितिन भदौरिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार , यह मॉनिटरिंग कमेटी प्राथमिकता के आधार पर उग्र आवारा कुत्तों की समस्या से संबंधित शिकायत सुनी जाएगी। अगर जरूरत हुई तो एक से तीन सप्ताह तक उसकी निगरानी की जा सकती है।
इस समस्या से निजात के लिए शहरी विकास निदेशालय ने जारी की एसओपी

