कानपुर में अभी तक 9 गर्भवती महिलाए हुई जीका वायरस से संक्रमित,एक ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

कानपुर: जहाँ अब देश को कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली तो अब यूपी के कानपुर में जीका संक्रमण चिंता का विषय बन गया है।  जिसके चलते यहाँ अब गर्भवती महिलाओं में भी इस सबकरमन का असर देखने को मिल रहा है।  इसी कड़ी में कानपुर में जीका संक्रमण का महिला में पहला मामला सामने आया है। दरअसल, काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक स्वस्थ नवजात मां के पास है। दूसरे नवजात की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। दूसरे बच्चे को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 
जिस बच्चे की हालत चिंताजनक है उस बच्चे को धड़कन में परेशानी है। लिवर पर भी प्रभाव देखने को मिला है। विशेषज्ञ मॉनिटरिंग कर रहे हैं। काजीखेड़ा के रहने वाले भरत महतो की पत्नी प्रतिमा की जीका संक्रमित रिपोर्ट आठ नवंबर को आई थी। उस वक्त गर्भधारण का आखिरी सेमेस्टर था।
 भरत महतो ने बताया कि 12 नवंबर को ऑपरेशन से पत्नी का प्रसव हुआ। प्रसव डॉ. मोनिका सचदेवा ने कराया। एक बच्चा ठीक है। डॉक्टर दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बता रहे हैं।

चिकित्सक ने किया इंकार –

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग डॉक्टर ने इस मामलें पर कहा कि  बच्चे को माइक्रोसेफली या जीका से संबंधित कुछ नहीं हैं। भरत महतो ने बताया कि शादी के आठ साल बाद पत्नी का यह पहला प्रसव है। उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम का खर्च अधिक आ रहा है। इसलिए बच्चे का इलाज नहीं हो पा रहा है।

कानपुर में अभी तक 9 महिलाएं चपेट- यूपी कानपूर में अभी तक नौ गर्भवतीयो में वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमें दो गर्भवती जीका निगेटिव हो चुकी हैं। एक महिला का प्रसव हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *