इल्कर आयसी बने एयर इंडिया के नए सीईओ

नई दिल्ली : एयर इंडिया की बेहतरी के लिए टाटा संस ने टर्किश एयरलाइन के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को एयर इंडिया की कमान सौंपी है। टाटा संस ने टर्की एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को अपनी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।इसके लिए टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरण की मौजूदगी में बोर्ड की अहम बैठक हुई, जिसमें उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। टाटा संस ने आज कहा कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने इल्कर आयसी की उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए आज दोपहर एक बैठक आयोजित की। बैठक में आयसी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। कंपनी के बयान के अनुसार, बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मंजूरी के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।


आयशी के बारें में बता दें कि 51 वर्षीय के इलकर आयशी को साल 2015 में टर्किश एयरलाइन का चेयरमैन नियुक्त किया था। और 7 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद 26 जनवरी 2022 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 1994 में बिल्केंट यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की है।1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम पूरा किया। उन्होंने आयशी टर्किश फुटबॉल फेडरेशन, टर्किश एयरलाइंस स्पोर्ट क्लब और टीएफएफ स्पोर्टिफ एनोनिम सिरकेटी के बोर्ड मेंबर हैं। और वह कनाडाई तुर्की बिजनेस काउंसिल और यूएस-तुर्की बिजनेस काउंसिल के सदस्य भी हैं।