देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

देहरादून : बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बजा है। आज 11 बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। इनमें से अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा है.  अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे। आज दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या सामने आ गई है। आगामी चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी। बतादें कि नामांकन के समय निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन को पहुंचे वहीँ  मनमोहन कंडवाल धोती पहनकर बार भवन पहुंचे। चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग, दीपक आहलूवालिया और एसएस मेहरा के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है।

उपाध्यक्ष : भानू प्रताप सिसौदिया, अल्पना जदली, अमित डंगवाल, मनोज कुमार सुंदरियाल, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर।

सचिव : अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, राजबीर सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, रणदीप सिंह ग्रेवाल, रविंद्र कुमार चौहान, विजयेश चंद्र नवानी।

सह सचिव ,अनिल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, कपिल अरोड़ा।

ऑडिटर : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला, शेर सिंह।

लाइब्रेरियन : मधु नेगी, आरएस भारती, सुभाष परमार।

अध्यक्ष : राजीव शर्मा बंटू, मनमोहन कंडवाल, अनिल कुमार शर्मा, शिवचरण सिंह रावत, आलोक घिल्डियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *