परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज पांच मामले की जांच सीबीआई को मिली

नई दिल्ली: गौरतलब है कि पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ऊपर गंभीर मामला दर्ज है जिस पर लगातार सुनवाई जारी है। आपको बतादें कि महाराष्ट्र पुलिस और राज्य सरकार को एक और बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा परमबीर के खिलाफ दर्ज पांच आपराधिक मामलों की जांच सीबीआई को सौंप देने के सख्त आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट आज इस पर कहा है कि अगर आगे एफआईआर दर्ज की जाती है, तो उसे सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी बोला है  कि वह परमबीर सिंह का निलंबन बना रहेगा। 

पुलिस अधिकारियों को सीबीआई के साथ को कॉपरेशन के लिए बोला-
इसके आलावा सुप्रीम कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज पांच आपराधिक मामले निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को हस्तांतरित किए जाएं। अदालत ने राज्य पुलिस से इन केसों को एक हफ्ते के भीतर सीबीआई को सौंपने और एजेंसी के साथ सहयोग करने की बात कही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *