वाराणसी: आज यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत में काफी बड़ा भूचाल आया है। एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी वाले दिन आज वाराणसी में बड़ा बदलाव हुआ है। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं।वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार ने दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 19 सौ मतों से पराजित किया था।
एमएलसी चुनाव से पहले वाराणसी में हड़कंप,जानिए क्या हुआ ?

