Mumbai : बीएमडब्ल्यू के शोरूम में अचानक लगी आग से 40 गाड़ियां हुईं राख,घटना की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में बीएमडब्ल्यू गाड़ी के शोरूम में आगजनी की घटना सामने आई है। आज लगी भीषण आग में करीब 40 गाड़ियां जलकर मौके पर ही राख हो गईं है। ख़बरों की मानें तो,यह आग नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में लगी है। लेकिन इस घटना में अभी तक किसी की जान-माल को खतरा नहीं हुआ है।

आग पर काबू पाने में छह घंटे लगे
अचानक लगी इस आग पर काबू पाने के लिए तुरंत ही सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें वहां आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू पाने में करीब छह घंटे का लंबा वक्त लगा। जिसकी वजह से वहां खड़ी कई महंगी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, अभी आग किस वजह से लगी ये नहीं पता लग सका है लेकिन पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच में जुटी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *