अपनी निजी जिंदगी के मामलों को लेकर काफी चर्चाओं में बनीं रहने वाली पीसीएम ऑफिसर ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है। दरअसल,बरेली के देवरनियां में बार-बार पेराई ठप होने और किसानों की शिकायत को लेकर चर्चा में रहने वाली सेमीखेड़ा चीनी मिल की जीएम ज्योति मौर्या का तबादला हो गया है। उन्हें चीनी मिल के लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। सेमीखेड़ा चीनी मिल के जीएम पद पर सदाब असलम को तैनाती हुई है। लेकिन अभी उन्होंने कार्यभार संभाला नहीं है।
ज्योति मौर्या का अचानक बरेली से लखनऊ क्यों हुआ ट्रांसफर?
पेराई सत्र शुरू होने के बाद से सेमीखेड़ा चीनी मिल चर्चा में में हैं बीती 19 नवंबर को पटला पूजन होने के बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हुई और इसपर किसानों ने आंदोलन की बात कही थी। उसके बाद 28 नवंबर से पेराई की गई और तकनीकी खामी की वजह से आए दिन चीनी मिल में पेराई ठप होती रही। इस वजह से किसान परेशान थे। और इसी पर ज्योति मौर्या की फटकार भी लगाईं थी। जीएम ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है।

