केंद्र सरकार का रेलवे कर्मचारियों को तोहफ़ा,मिलेगा बोनस

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा, रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा. यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जो रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया है, उसमें आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाएगा। कोरोना काल में भी अपनी जान की परवाह किये बिना रेलवे कर्मचारी लोगों की सेवा करने में जुटे थे। रेलवे कर्मचारियों की अथक प्रयास से ही लोगों तक आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई थी।