6 वर्षों तक होता रहा किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिता-चाचा, सपा और बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

ललितपुर: उत्तर प्रदेश में घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है जहाँ एक अभी लखीमपुर खीरी में हिंसा की खबर से चारों तरफ गर्मी का माहौल बना रहा वहीँ अब शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसके चलते यूपी के ललितपुर जिले में खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह वर्षों तक दुष्कर्म होता रहा ऐसी खबरें हैं। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने इस मामलें में अपने खुद के पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगते हुए बताया है कि यह सभी पिछले 6 वर्षों से उसके साथ यह करतूत करते आएं हैं। इस मामलें में संलिप्त पुलिस ने 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
ललितपुर की 17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी है और बताया है कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ाई कर रही थी पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला यही नहीं थमा बल्कि उसे होटलों में ले जाया गया। 
छह वर्षों से अलग-अलग लोगों ने उसके साथ यह घिनौनी करतूत की।  इनमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। थक हारकर तीन दिन से किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की। इस घटना की जानकारी बीते दिन जब मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली तो उन्होंने  खुद किशोरी के घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह मां और भाई के साथ बाहर आई। पुलिस ने इस मामले में  पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ लोग खुद किशोरी के परिवार के ही बताये जा रहे हैं।

17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कक्षा छह में पढ़ती थी तब उसके पापा उसे घुमाने ले जानें के बहनें रास्ते में गंदा वीडियो दिखाकर अगले दिन रात आठ बजे नए कपड़े दिलाए और मोटरसाइकिल सिखाने की कहकर ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया।
उसे होटल भी ले जाया गया। वहां उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद यह क्रम शुरू हो गया। छह वर्षों तक अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामलें में जिन युवकों के नाम किशोरी ने दर्ज कराए हैं उनमें पुलिस ने इस मामले में तिलक यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन जोझिया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार और कोमलकांत सिंघई समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हालाँकि इस मामलें में संलिप्त होने के आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपनी सफाई में कहा है कि “यह विरोधियों द्वारा राजनीतिक द्वेष भावना से एक फर्जी मामला बनाकर नाबालिग लड़की से झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें उसके चार भाइयों, सपा के नगर अध्यक्ष का नाम भी लिखा दिया गया है। लड़की ने अपने पिता, चाचा और ताऊ पर भी आरोप लगाए हैं। एफआईआर देखकर ही लग रहा है कि पूरा मामला झूठा है।इस मामले में जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *