‘पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ का पीएम ने किया शुभारम्भ

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल कल कई बड़ी योजनों के  माध्यम से देश की जनता को खुश करने में लगें हैं। जिस प्रक्रिया में आज पीएम ने ‘पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ का शुभारंभ किया है। 100 लाख करोड़ रुपये की इस योजना के तहत रेल और सड़क समेत 16 मंत्रालयों को डिजिटल माध्यम से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस योजना के अंतर्गत,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजक्ट्स में रफ़्तार आएगी। इस “गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान” के अंतर्गत किसी भी योजना के निर्माण, डिजाइन में भारतमाला, सागरमाला, अंतरदेशीय जलमार्ग, शुष्क भूमि, बंदरगाह, उड़ान जैसे विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकार की ढांचागत परियोजनाओं को लाया  जा सकेगा। 


‘पीएम गति शक्ति’ योजना से परियोजनाओं की लागत और रखरखाव पर आने वाले खर्च में कमी आएगी, वहीं रोजगार के नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगें। यह रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है, जिसके द्वारा करीब 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास को रफ्तार मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *