8वां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पढ़े इस बार कौन सितारे पहुंचेंगे

उत्तराखंड का बड़ा आयोजन 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 22 सितंबर से 24 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में आयोजित होने जा रहा है।  हमेश की तरह इस बार भी कई सितारों, फिल्म डायरेक्टर, सिंगर दून की ज़मीन पर उतरेंगे। उत्तराखंड की जनता इन सभी सितारों से रूबरू होगी। 

फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन भी आयोजित होगी,फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी पहुंचेगे। 

फेस्टिवल ,में दृश्यम 2 मूवी प्रदर्शित की जाएगी। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं। ग्रुप में आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे। अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *