दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला गया है। आज 11वां दिन है। कुछ देर के रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया है। बीते दिन मंगलवार रात से लगातार ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के बाद हल्का मलबा गिर रहा था।
जिसके बाद अब ड्रिलिंग को कुछ देर के लिए रोका गया है। अभी यहां नौवां पाइप डाला जा रहा था। इसके बाद एक और पाइप डाला जाना है। सिलक्यारा में सुरंग की खुदाई के लिए गुजरात के वापी से ड्रिलिंग मशीन लेकर मालगाड़ी ऋशिकेश पहुंची। दो ड्रिलिंग मशीनों को ट्रकों के माध्यम से सिलक्यारा भेजा गया है।

