देहरादून :कोरोना फिरसे अपने पैर पसार करा है सभी को पता है राज्यों में इसका ख़तरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों में स्कूली बच्चे इसका शिकार हुए है। इस बार उत्तराखंड से जानें मानें स्कूल वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की ६ छात्रों के सक्रमित होने की खबर सामने आई है। इस खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। इस खबर के बाद आस पास के क्षेत्र को निजी कन्टेनमेंट ज़ोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिन छत्राओं में संक्रमण पाया गया है उनकी कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। इस बात के बाद उन्हें कैसे संक्रमण लगा है इसकी जांच हो रही है। कंट्रोल रूम के माध्यमसे जारी जानकारी के मुताबिक़,मंगलवार को शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार,18 नए मामलें प्रदेश में निकले हैं। 6 मरीज़ ठीक हुए है। पॉजिटिविटी रेट 1.29 हुआ है। इनमें हरिद्वार से 16 और देहरादून से 2 संक्रमित पाए गए हैं।
राजधानी देहरादून में फूटा कोरोना बम,एक ही स्कूल की 6 छात्राएं हुई कोरोना संक्रमित

