उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की तलाश में निराश घूम रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है, क्यूंकि प्रदेश में जुलाई महीने में समूह-ग की बंपर भर्तियां आने को तैयार हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू हुई है। बेरोजगारों के लिए यह साल अच्छे दिन लेकर आ रहा है। आपको बतादें कि विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक जैसे 1300 समूह-ग के पदों पर भर्ती के अधियाचन (सिफारिश) विभिन्न विभागों से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दिए गए हैं। जिन विभागों से प्रस्ताव के साथ नियमावली नहीं आई है, उसे माँगा गया है। इसके अलावा आयोग ने तय किया है कि सभी सिफारिश आने के बाद वह जुलाई महीने में भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करेंगे। तब तक इन पदों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंच सकती है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी एक जैसी अर्हता वाले पदों के लिए एक ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
हो जाएं अलर्ट,उत्तराखंड में फूटा सरकार नौकरियों का बम

