Dehradun: आज उत्तराखंड सरकार ने अचानक एक साथ करीब 20 आईपीएस अधिकारीयों का स्थानांतरण किया है। इस खबर से प्रदेश के महकमें में हलचल मच गई है। जानिए किसे कहाँ और क्या मिला पदभार —
१-अमित कुमार सिन्हा जो कि वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार हैं उन्हें आज निदेशक सतर्कता का पद सौपा गया है।
२- एपी अंशुमन जो की अभी निदेशक अभियोजन और महानिरीक्षक कारागार एवं अग्निशमन है उन्हें आज पुलिस महा निरीक्षक कार्मिक /मुख्यालय दिया गया है।
३-पुष्पक ज्योति जो की अभी पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय में है जिन्हे अब पुलिस महानिरीक्षक कारागार व एसडीआरएफ की कमान संभालनीं होगी।
४-अजय रौतेला वर्तमान में पुलिस महा निरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र हैं जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन और होमगार्ड व सिविल डिफेंस पद को दिया गया है।
५-केवल खुराना को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभी सूचना पद सौपा गया है जबकि अभी वो निदेशक यातायात थे।
६- वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना पद पर हैं विमला गुंज्याल जिनहिं जिन्हें अब सतर्कता व पीएसी मुख्यालय दिया गया है।
७-रिदम अग्रवाल को अपर सचिव गृह.
८-कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा पद दिया गया है अभी तक वो अपर सचिव गृह विभाग तथा अपर पुलिस महानिरीक्षक कारागार थे।
९ -मुख्तार मोहसिन को निदेशक यातायात बनाया गया है।
१० -नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं पद दिया गया है।
११ -करण सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन
१२ -योगेंद्र सिंह रावत हरिद्वार के नए एसएसपी निर्वाचित किये गए हैं।
१३ -आपको बतादें कि जन्मेजय खंडूरी को देहरादून का एसएसपी का पदभार मिला है।
१४- लोकेश्वर सिंह SP पिथौरागढ़ बनें।
१५ -देवेन्द्र सिंह पीचा SP चंपावत बनाये गए हैं।
इसके अलावा – बरिंदरजीत सिंह जो की अभी सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर है उन्हें सेनानायक आईआरबी पद दिया गया है ,उनके अलावा सुखवीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया है।


