बढ़ चढ़ कर हो रही वोटिंग, पढ़े उत्तराखंड -उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज शुक्रवार सुबह से ही जारी है।  जहां भरी संख्या में राज्यों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान जारी है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक जारी रहेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।


पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया मतदान –
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से अस्वस्थ हैं लेकिन उन्होंने आज घर से ही मतदान किया है। राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो अभी 3 बजे तक यूपी में 12,66%  ,25 20 %,36 96 % मतदान हुआ है।
वहीँ उत्तराखंड में 10.54 %,2483 %,37.33 % मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *