उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी में दुखद हादसा हुआ जहां डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी की माल लाने ले जाने वाली लिफ्ट में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम करने गया जहां सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि वो लिफ्ट में ही बैठ गया फस गया, जिससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सिडकुल चौभागे और जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।
सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की लिफ्ट में युवक की मौत

