नई दिल्ली : अब देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ता दिख रहा है इस खतरनाक वायरस का खौफ क्रिकेट टीम पर भी दिख रहा है जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को फिलहाल टॉल दिया है। आपको बतादें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस विषय में बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज बाद में खेली जाएगी। बोर्ड का यह फैसला हुआ है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के चलते लिया है। बीते कुछ दिनों के अंतर्गत ही वहां ओमिक्रोन के कई मामले सामने आए हैं।
इस फैसले के विषय में सचिव जय शाह ने बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को अपने इस बड़े फैसले को बता भी दिया है कि अब वायरस की वजह से भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और शेष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज बाद में खेलेगी। यह टाले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला आगामी 17 दिसंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाना था। वहीं, दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर और तीसर मुकाबला तीन जनवरी से प्रस्तावित था।

