कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। यहां वह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित रोजगार मेला में शिरकत करेंगे। पीएमओ की तरफ़ से दी गई जानकारी के अनुसार यह प्रधानमंत्री का कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार मेला में शामिल होने कोलकाता आ सकते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार बंगाल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकता है।
पीएम मोदी इसके पहले 30 दिसंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए कोलकाता आने वाले थे, लेकिन उस दिन उनकी मां के निधन के कारण वह कोलकाता नहीं आ सके थे। हालांकि प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ही वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था।रोजगार मेला में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, डाकघर के विभिन्न विभागों, सीबीआई, सीमा शुल्क विभाग, बैंकिंग और विभिन्न सुरक्षा बलों में नियुक्तियां दी जाती हैं।

