Indian Nepal Border: खुलने बंद होने का समय बदला 

अब भारत- नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदला गया है। भारत-नेपाल सीमा पर झूला पुल मार्च से अक्टूबर तक सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खोले जाएंगे। नवंबर से फरवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे  डीएम पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी ने इसके आदेश जारी किए हैं। भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में  खुलने और बंद करने का समय बदले जाने की अपील की थी। गर्मियों में पुल खुले रहने की समय सीमा एक घंटा बढ़ने से भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी।बनबसा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मो. रफी अंसारी और निवर्तमान अध्यक्ष हरीश भट्ट ने कहा है कि नेपाल के नए नियमों से 40 से अधिक टैक्सी कहा है वाहन स्वामी और चालक काफी परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *