आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हांसिल हुई है जिसके चलते किश्तवाड़ जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों धरदबोचा गया। सुरक्षाबलों द्वारा आज दोनों ही आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है,उनसे पूछताछ में पता चला कि आतंकवाद का रास्ता अभी हाल ही में चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर डच्चन और उस्मान निवासी तांडर डच्चन के रूप में की गई है। यह मामला पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है।
इस सफल ऑपरेशन को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरा किया है।
आपको बतादें कि ये सुरक्षाबलों की आतंकवाद के खिलाफ दुसरी सफलता है। इससे पहले पुंछ में सेना, एसओजी पुंछ और बीएसएफ ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर बड़ी आतंकवादी साजिश को टाल दिया। इस आतंकी ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किये गए । स्वतंत्रता दिवस से पहले इस आतंकी ठिकाने का पता लगाना और साजिश को नाकाम करना सुरक्षाबलों की एक बड़ी सफलता की तरह देखा जा रहा है।
अभी हाल से ही कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जिसके दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें दो एके-47, एके-47 की दो मगजीन, एके-47 के 257 कारतूस, चीन निर्मित एक पिस्टल, पिस्टल की दस मैगजीन व 68 कारतूस, चार ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो मोबाइल, बारह मोबाइल चार्जर और दो बैट्री भी मिले थे।

