उत्तराखंड सीएम नें सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को दिया बड़ा तोहफा,जानिए क्या हुआ फायदा ?

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है,प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ा ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सदन में ये भी कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को बड़ा फायदा होगा। सितंबर महीने के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार जुलाई और अगस्त माह का एरियर भी देगी। आज सुबह जब विधानसभा शुरू हुई तो विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल ले लिया क्यूंकि संजय गुप्ता सदन के अंदर फोन पर बात कर रहे थे। बीते दिन मंगलवार को स्तर दूसरे दिन छह विधेयक पेश किए गए।

जिसके अंतर्गत उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक, उत्तराखंड नगर निकाय एवं प्राधिकरण विशेष प्राविधान संशोधन विधेयक, आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, डीआईटी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण (कैंपा) की वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक लेखा प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। सरकार की ओर से नर्सरी एक्ट की धारा-19 में संशोधन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *