कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच लोग सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइनों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस महामारी से बचाव के उपाय मनवाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
इसी के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर हर की पैड़ी क्षेत्र में कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सुभाष घाट, मालवीय घाट, ब्रह्मकुंड में तीर्थ यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए तथा हर की पैड़ी क्षेत्र में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 172 व्यक्तियों का चालान काटकर 25400 ₹ वसूले गए।
पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से महामारी को हल्के में लेने वाले सकते में आ गए हैं।

