राज्य में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ा, 13 की मौत

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में 424 नए मरीज सामने आने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 13 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है। आज नए मिले मामलों में अल्मोड़ा जिले के 21, बागेश्वर के 8, चमोली के 20, चंपावत के 19, देहरादून के 163, हरिद्वार के 30, नैनीताल के 11, पौड़ी के 45, पिथौरागढ़ के 59, रुद्रप्रयाग के 7, टिहरी के 21, उधमसिंह नगर के 12 तथा उत्तरकाशी जनपद के 8 मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा आज 342 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 18,383 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दिन में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, जिनमें 11 पुरुष व 2 महिला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *