संसद के दोनों सत्रों की कार्यवाही कल 12 बजे तक को स्थगित

आज संसद में मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह का श्रीगणेश हुआ,जहाँ आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत सभी ओलंपिक खिलाड़ियों को बधाई दी गई। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ राणनीति तैयार करने के लिए कल बैठक भी बुलाई है। यह भाजपा संसदीय दल की बैठक कल मंगलवार को होगी। पेगासस जासूसी मामला, केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ साथ और भी कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण आज  लोकसभा की चर्चा को पूरे दिन के लिए ही स्थगित किया गया है। 

भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे देश ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते हैं। खेलों को आगे बढ़ाने से बेहतर कुछ नहीं है।पेगासस मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *