सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु की तरफ से कक्षा 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, टीएनडीजीई 23 अगस्त, 2021 (आज) को टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021 की घोषणा होगी। जिन विद्यार्थी उम्मीदवारों ने तमिलनाडु एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना परिणाम सरकारी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगें। छात्र अपनी अंकतालिका की ऑनलाइन शीट या स्कोर कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।
टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2021 मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से 30 अगस्त, 2021 तक सक्रिय रहेगा। स्थानीय मीडिया यह जानकारी राज्य परीक्षा निदेशक उषा रानी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए गए एक बयान के आधार पर प्रदान कर रहा है।
जिनको भी रिज़ल्ट देखना हो वो सभी अभियार्थी वेबसाइट – tnresults.nic.in पर जाएं।SSLC रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया है।

