राज्य में मिले 630 नए कोरोना संक्रमित, 11 मरीज़ों की मौत

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटों में यहां 630 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 52959 तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि इनमें से 43631 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं जबकि राज्य में इस वक्त कोरोना के 8367 एक्टिव मरीज शेष हैं।
आज जो मामले सामने आए हैं उनमें बागेश्वर जिले के 19, चमोली के 28, चंपावत के 9, देहरादून के 224, हरिद्वार के 73, नैनीताल के 61, पौड़ी के 43, पिथौरागढ़ के 27, रुद्रप्रयाग के 7, टिहरी के 25, उधमसिंह नगर के 82 तथा उत्तरकाशी के 32 मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 11 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिनमें से 3 की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, 4 की हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, 3 की डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी तथा 1 मरीज की मौत एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *