कुशीनगर: आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात बोली बिना किसी को चिन्हित करते हुए उन्होंने आज कोन्ग्रेस्स को निशाना बनाया मौका था कुशीनगर में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास। आज यूपी सीएम कुशीनगर पहुंचे जहाँ उन्होंने बगैर कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया। योगी ने सपा के साथ बसपा को भी कहते हुए बोले कि “इनकी सरकारों ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करते लोगों को ‘अंधेरे में रखा।’
भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को गति देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर पहुंचे थे। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज गरीबों का राशन निगलने वाले जेल में पहुंचाए जाएंगें ।
कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अब्बाजान गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे।सीएम ने कुशीनगर में ये भी कहा कि यहाँ जल्द ही सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करेगी और भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर है।
यूपी मुखिया का सपा-कांग्रेस पर निशाना,कहा-अब्बाजान कहने वाले ग़रीबों का राशन करते थे हजम

