देहरादून : काफी लम्बे समय से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित अनशन पर बैठे हुए है जिसका 28वां दिन आज सोमवार को था। जिस मौके पर आप पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर सियासत करने के बजाय सरकार तत्काल बोर्ड को भंग करे। उन्होएँ कहा कि हम तीर्थपुरोहितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगें। साथ ही उन्होने सरकार पर तीर्थपुरोहितों के साथ साथ जनता को भी भ्रमित करने का आरोप लगाया।
आप नेता अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के नाम पर कभी पुनर्विचार तो कभी समिति बनाने की बात कह कर तीर्थपुरोहितों को गुमराह कर रही है। देवस्थानम बोर्ड बनाकर सरकार हजारों सालों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं पर कानूनी कार्यवाही करना चाहती जो ग़लत है।
सरकार सेम मुखेम को प्रदेश का छठवां धाम बनाने पर विचार कर रही है। पहले से ही थ्धाहीम प्रदेश में स्थापित हैं, उनके तीर्थपुरोहितों के हक पर सरकार ने बोर्ड गठित कर डाका डालने का काम किया है। और उन्होंने आज हुए इस प्रदर्शन में देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भग करने की मांग की है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि सीएम धामी से हुई लम्बी वार्ता के बाद जिला मुख्यालय में प्रस्तावित जुलूस-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था लेकिन आज अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि अभी केदारनाथ में मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा।
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का बयान,कहा-तीर्थपुरोहितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

