भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन,कांग्रेस की रैली स्थगित

राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का आज निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में दुःख और शोक की लहर छाई है। हरबंस कपूर ने 75 साल में अंतिम सांस ली। हरबंस कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला।  हरबंस कपूर के निधन के शोक में आज देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक हरबंस कपूर के देहरादून में स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है और भगवान से उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने भगवान से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

विधायक के निधन का कारण बताते हुए हरबंस कपूर की बेटी ने बताया कि पिछले तीन दिन से कपूर छाती में भारीपन की शिकायत बनीं हुई थी। छह साल पहले मेदांता अस्पताल में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके बेटे अमित कपूर ने बताया है कि आमतौर पर सुबह उनके पिता 5:30 से छह बजे के बीच उठ जाते थे।हरंबस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोमवार को आयोजित होने वाली अपनी रैली स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *