बीते 24 घंटे में देश में मिले 40 हज़ार नए कोरोना संक्रमित,585 मरीज़ों की गई जान

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देश में 40, 120 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से देश में करीब , 585 लोगों की मौत हुई हैं।  संक्रमण से एक दिन में 42,295 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में इस नए डेल्टा वैरिएंट से होने वाली पहली मौत है। देश में बीते 24 घंटे में कुल आने वाले वाले केस आए- 40,120 हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 42,295 लोग ठीक हुए। कुल मौतें 585 है। अगर टीकाकरण के आंकड़ों की बात करे तो 24 घंटे में कुल 57.31 लाख का टीकाकरण हुआ है। अभी तक देश में 3.21 करोड़ लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक ठीक हुए- 3.13 करोड़ मरीज़ है।  देश में अभी तक कुल 4.30 लाख लोगों की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *