वाराणसी में आई बाढ़ का निरिक्षण करने पहुँचें सीएम योगी

इटावा ओरैया के बाद यूपी के वाराणसी में मंडराया बाढ़ संकट गंभीर हो गया है। जिसका  निरिक्षण करने यूपी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड किया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी सहित ज़िले के आला अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री का काफिला यहां से सीधे राजघाट के लिए निकले। आज मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ की बोट के माध्यम से गंगा और वरुणा में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखा और स्थिति का जायज़ा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज गए।  उन्हें राहत सामाग्री का वितरण  किया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलकल विभाग और बिजली विभाग महीनों से चली आ रही खामियों को घंटों में ही दूर करने में लगा हुआ था। 

बाढ़ के उपरान्त संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम के लिए फागिंग मशीनों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सर्किट हॉउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *