कोरोना की दहशत के बीच दूसरे खतरे की दस्तक ,’मारबर्ग’ वायरस का पहला मामला आया सामने

दुनिया में कोरोना महामारी का खौफ बरकरार था की अब एक नयी मुसीबत दस्तक दे रही है।  पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में एक खतरनाक मारबर्ग वायरस का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद यहाँ डर पैदा हुआ है। आपको बतादें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने इस बात की जानकारी साँझा की है। इस वायरस को इबोला और कोरोना से कही ज्यादा घातक बताया जा रहा है। यह जानवरों के मेजबान से मनुष्यों में भी फैल सकता है।


इस वायरस से दो अगस्त को दक्षिणी गुएकेडौ प्रांत में एक व्यक्ति की जान गई थी  लोग काफी डरे हुए है। डब्ल्यूएचओ  की मानें तो,यह वायरस संभवतः चमगादड़ से फैलता है और इसकी मृत्यु दर 88 फीसदी तक होती है। अफ्रीका के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ मात्शिदिसो मोएती ने बताया है कि मारबर्ग वायरस के दूर-दूर तक फैलने की संभावना का मतलब है कि हमें इसे जल्द से जल्द रोकने का प्रयास करना बेहद ज़रूरी है। 

इस वायरस की खोज डब्ल्यूएचओ द्वारा गिनी के इबोला के दूसरे प्रकोप को समाप्त करने की घोषणा के ठीक दो महीने बाद आई है, जो पिछले साल शुरू हुआ था और इसमें 12 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *