काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान पूरी तरह अपना कब्जा कर चुका है। अब वहां हालत बेहद भयावह है। देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ है। लोग बेहद घवराए हुए हैं और एयरपोर्ट का नज़ारा चौका देने वाला है। एयरपोर्ट बस स्टशन और रेलवे स्टेशन जैसा लग रहा है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों हवाई फायरिंग करने लग गए हैं। वहीं इन सबके बीच वहां उपस्थित एक स्थानीय कर्मचारी ने भयावह स्थिति की जानकारी दी है। कर्मचारी ने कहा कि बीते रविवार को हर दो मिनट पर फ्लाइट से बड़े लोग और अधिकारी भाग गए। कर्मचारी ने कहा कि आज दो तीन फ्लाइट ने उड़ान भरी जिसमें वीजा अधिकारी, एयरपोर्ट कर्मचारी भी देश छोड़कर चले गए।
अभी स्थिति ऐसी है कि एयरपोर्ट पर वीजा चेक करने के लिए भी कोई नहीं बचा है। यहां डरावनी स्थिति बनी हुई है और काबुल छोड़ने के लिए लोगों में मरामारी हो रही है। सूत्र ने ये भी बताया है कि स्थिति अब ऐसी है कि लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भागते नज़र आ रहे हैं। देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं। कई लोग वीजा बनवाने के लिए अपने-अपने देशों के दूतावास के चक्कर काट रहे हैं। इन सब के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे बड़े देश भी परेशान नजर आ रहे हैं और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए स्पेशल फ्लाइट चला रहे हैं

