अल्मोड़ा :उत्तराखंड के रामगंगा नदी में जैनल के पास एक होमगार्ड का शव मिला बरामद हुआ है। यह शव होमगार्ड राकेश किरौला के नाम से पहचाना गया है। बताया जा रहा है कि राकेश किरौला 27 जुलाई को नागाड़ गधेरे को पार करते समय इसमें बह गए थे। जिसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने यहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया,लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका था,लेकिन आज रामगंगा के पास से गुजर रहे खच्चर वाले कि नजर शव पर पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके बदन पर कमीज भी नहीं थी। लेकिन किरौला की पहचान बेल्ट व यूनिफॉर्म की पेंट से हुई है। लखनऊ के एक युवक की डूबने से हुई मौत -सच्चाधाम आश्रम के समीप गंगा किनारे बैठे लखनऊ के छह दोस्तों में से दो दोस्त गंगा में बह गए। दोस्तों को गंगा में बहता देख अन्य दोस्तों में शोर मचाया।
उनकी चीखे सुनकर एक युवक ने वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को सकुशल बचा दिया। लेकिन तब तक दूसरा व्यक्ति गंगा की तेज धाराओं में गायब हो गया। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला के जवानों ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चला। गायब हुआ युवक दुर्गेश लखनऊ में एमआर है।

