कटरीना कैफ दुल्हन बनने को हुईं तैयार,3:30 से 3:45 के बीच लेंगें सात फेरे

काफी समय से ख़ूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ के फैन्स उनकी शादी का जो इंतज़ार कर रहे थे वो आज खत्म होगा। जी हाँ आज कटरीना कैफ और विक्की कौशल सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी वेन्यू पर मौजूद हैं। अभी कुछ ही देर पहले सेहराबन्दी के बाद विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर के निकल चुकी है। शादी वेन्यू पर खुले मैदान में वीआईपी मेहमानों के लिए डिनर व पार्टी कानें का इंतज़ाम किया गया है। जो दीनार आजशादी के बाद सभी मेहमानो के लिए रखा गया है। विक्की और कटरीना आज दोपहर को 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे। शादी के मंडप को ऐसी जगह लगाया गया है जहां से मंदिर सामने है। शादी के मंडप तक कटरीना को डोली से लाया जाएगा।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दो दिन पहले से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगी थी।  उसके अगले दिन संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। बुधवार रात को मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट भी पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *