एक दिन में 17 कोरोना मरीज़ों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आज 510 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 51991 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या 881 रही है।
आज जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से 204 देहरादून जनपद के, 116 हरिद्वार के, 40 नैनीताल के, 56 उधमसिंह नगर के तथा 28 मरीज उत्तरकाशी जिले से संबंधित हैं। वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 17 कोरोना मरिजों की मौत हो गई है। जिनमें से चार की एम्स ऋषिकेश, 3 की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, 3 की सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून, 1 की हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट तथा 6 मरीजों की मौत डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में होनी बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *