यूपी में बाढ़ पीड़ितों को सीएम योगी की मदद, जनहानि पर चार लाख, घर गिरने पर मिलेगा आवास

इटावा/ओरैया : गौरतलब है की यूपी के इटावा और ओरैया जिले में भारी बाढ़ आई जिससे काफी नुक्सान भी हुआ है। जिसका सर्वेक्षण आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया और बाढ़ में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। आज यूपी मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ में पीड़ितों के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से जनहानि होने पर चार लाख रुपये और मकान ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराया है जाए। 

इतना ही नहीं बल्कि तलहटी के गांवों को ऊंचाई पर स्थानांतरित करने की भी तैयारी की जाए।  सीएम ने आज इटावा में कहा  कि “अब बाढ़ नियंत्रण में है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश और कोटा से पानी छोड़े जाने से यमुना किनारे बसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने को तत्पर है। 

इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत पहुंचा रही हैं। सीएम ने कहा कि पशुओं की हानि पर जिला प्रशासन धनराशि मुहैया कराएगा।बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे यूपी सीएम ने अफसरों से पेयजल, स्वच्छता, राशन और दवा की व्यवस्था तत्काल कराने के भी आदेश दिए। इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजुयमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, श्रीकांत पाठक, अखिलेश पांडेय, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *