उत्तराखंड का संत समाज उतरा पं० धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में

बाजपुर : बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में है। उन पर आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला ज़ारी है , लेकिन वह अपने ऊपर उठ रहे सवालों का बख़ूबी जवाब दे रहे है , जिसके चलते देश में अलग-अलग राज्यों से उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार का संत समाज भी अब उनके समर्थन में आ गया है। आज उत्तराखंड के बाजपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शुगर फैक्ट्री रोड, मुख्य मार्ग रामलीला ग्राउंड पहुंची। जहां विभिन्न मंदिरों से पहुंचे महंत और संत शामिल हुए। का समापन किया गया
संतों ने उनको समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी दशा में सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस यात्रा में कई संतो के साथ उत्तराखंड विश्व हिन्दू परिषद् ने भी अपना समर्थन दिया। और हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के आचार्य बालकृष्ण ने भी उन्हें समर्थन देते हुए कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री उनके अनुज है और वह सनातन धर्म के उत्थान के लिए जो तपस्या कर रहे है , उनकी इस तपस्या में हम सभी उनके साथ है।वहीं पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष निरंजन स्वामी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म की रीढ़ हैं। जो भारत सहित विदेशों में भी धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं।इसीलिए समस्त संत समाज उनके साथ है।