हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा

राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित की गई कबड्डी, कुश्ती के बाद हॉकी की महिला टीम में भी हरिद्वार की बेटियों ने खूब ज़ोर दिखाया। जिले की आठ बेटियों पर चयन कमेटी की ओर से भरोसा जताया गया है। इन पर उत्तराखंड प्रदेश के लिए मेडल जीतने का दारोमदार है। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।

खास बात ये है कि महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी हरिद्वार से चयनित हुई हैं। इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *