हरीश ने की राहुल से मुलाक़ात,बोले-चुनाव लीड करूंगा और चुनाव के बाद तय होगा मुख्यमंत्री

देहरादून : दिल्ली में राहुल गांधी के साथ आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बैठक हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चुनाव मैं लीड करूंगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये चुनाव के बाद ही तय होगा। बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान अब ठीक होता दिख रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हरीश रावत सहित उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात की। 

इसके अलावा आज हरीश रावत के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर पार्टी स्तर की सभी बैठकें और कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे।

हरीश रावत ने अपने ट्वीट में कहा था ये –

हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुछ ट्वीट किए थे जिस पर जमकर अफरा तफरी मची। जिसमें उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। हरीश रावत ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा था कि   “मेरा ट्वीट पढ़कर भाजपा और आप को मिर्ची लग गई। ट्वीट पर गरमाई सियासत के बीच भाजपा ने हरीश के ट्वीट के बहाने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर निशाना साधा। 

आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट के बहाने हरीश रावत और उनकी उत्तराखंडियत को लेकर सवाल खड़े किए। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है। क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर मिर्ची लग गई है और इसलिए बड़े नमक मिर्च लगाए हुए बयान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *