आज शाम उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ करेंगें अहम बैठक

देहरादून : आज उत्तराखंड के सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाएगी। आज शुक्रवार सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम साढ़े पांच बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। 


आज इस अहम् स्वास्थ्य  क्षेत्र की बैठक में कई फैसले ले सकती है,बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश के राजकीय उद्यानों को लीज पर देने, उद्यान विभाग में सेवाएं दे चुके माली को प्रशिक्षित घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है।

आज शाम को होने वाली इस बैठक में पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन भी जारी है। पीआरडी जवान लंबे समय से गांधी पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री के पीआरओ की ओर से कैबिनेट में पीआरडी जवानों का मामला रखे जाने का भी आश्वासन दिया था। 


आज धरने पर बैठने वालों में पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद, गोपाल सिंह तोमर, किशन रावत, हरीश, सरिता, सावित्री, पूरण सिंह, टीकम सिंह, प्यारे लाल नवीन सिंह, रोशन, विजेंद्र सिंह आदि थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *