देहरादून : प्रदेश में अब डेंगू का खतरा ज्यादा बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में आज सामने आए आंकड़े में डेंगू मरीजों की संख्या 300 के भी पार सामने आई है। हर दिन डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में इसके रोकथाम की तैयारी एक बड़ी समस्या बन गया है। बीते सोमवार को देहरादून और पौड़ी जिले में डेंगू के 10 मरीज पाए गए हैं।आपको बतादें कि नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का अधिक ख़तरा बताया जा रहा है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम की चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए सभी जिलों को कड़ी निगरानी, लार्वा खत्म करने के लिए कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों से प्रतिदिन बचाव व रोकथाम संबंधित रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून जिले में 128, हरिद्वार में 117, पौड़ी में 54, टिहरी में 20, नैनीताल में आठ डेंगू के मामले सामने आए हैं।

