लखनऊ : आज यूपी की बागडोर फिर से एक बार सीएम योगी के हाथों आई है। प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ योगी ले चुके हैं। और उनकी साथ साथ केशव प्रसाद ब्रजेश पाठक राज्य में उप मुख्यम्नत्री के रूप में कार्य करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है।
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।यूपी में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

