नई दिल्ली : बीत दिनों से भीषण गर्मी की मार ने सभी को हिला कर रख दिया है लेकिन आज ख़बरों की मानें तो = दिल्ली में दो दिन से पूर्व की हवाओं ने मौसम को कुछ ठंडा बनाया है। इसी दौरान सुबह व शाम चल रही ठंडी हवाओं नेगर्मी को काफी कम किया है। इस कारण से लू व गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि ये ठंडक बृहस्पतिवार तक ऐसा ही रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी फिरसे आ सकती है। इस दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर 39.2, लोदी रोड पर 38.6, रिज पर 39.2, पीतमपुरा में तापमान 39.7 डिग्री दर्ज हुआ। अमूमन तीन मई से दस मई केबीच अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस बार अप्रैल से ही तापमान 40 के पार चल रहा है।
इस कारण से गर्मी का कम अहसास हुआ। बादलों के छाए रहने के कारण बीच-बीच में हल्की धूप निकली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश के भी आसार है।
दो दिन से मौसम है कुछ कूल,आगे दो दिन और राहत

